मानवजाती के इस आध्यात्मिक परिवर्तन काल हेतु एक नवीन नामजप

स्वयं सुरक्षित रहने के लिए तथा विश्वभर में आध्यात्मिक रूप से एक सकारात्मक युग लाने में सहायता करने हेतु इस नामजप का जाप करें

१. अस्थिरता एवं संघर्ष का वर्तमान काल

आजकल समाचारों को थोडी देर देखने से ही यह स्पष्ट हो जाता है कि विश्वभर में निरन्तर और अप्रत्याशित परिवर्तन घटित हो रहे हैं । यह अस्थिरता, संघर्ष, विभाजन और अनिश्चितता का समय है । लोग इस बात से चिंतित हैं तथा इस सोच में हैं कि ऐसे काल में वे स्वयं को तथा अपने परिवार को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं । कुछ लोग यह नहीं जानते कि इस गंभीर परिस्थिति को बेहतर बनाने के लिए अब कुछ किया भी जा सकता है अथवा नहीं इसलिए वे निराश अथवा हतोत्साहित हैं ।

अतः, ऐसी परिस्थितियों में हम सुरक्षित तथा सकारात्मक स्थिति में कैसे रह सकते हैं और क्या ऐसा कोई उपाय है जिससे विश्व की स्थिति में सुधार लाने हेतु हम सहायता कर सकें ?

२. आध्यात्मिक परिवर्तन काल की भविष्यवाणी – संघर्ष का काल तथा आध्यात्मिक युग का आगमन

अनेक वर्षों पूर्व ही द्रष्टाओं, आध्यात्मिक रूप से उन्नत ऋषियों/संतों और गुरुजनों ने यह भविष्यवाणी कर दी थी कि विश्व की समस्यायों में निरंतर वृद्धि होती जाएगी, जो अंततः एक व्यापक स्तर के वैश्विक संघर्ष का रूप लेगी । तत्पश्चात शांति स्थापित होगी और धीरे-धीरे एक नवीन आध्यात्मिक युग का आरम्भ होगा जो पृथ्वी पर नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर परिवर्तन की अवधि का एक युग होगा ।

वह कालावधि वर्तमान समय ही है ।

३.काल की आवश्यकता के अनुसार नवीन नामजप

प्रत्येक कालावधि में एक विशिष्ट ईश्वरीय तत्त्व तथा नामजप होता है जो सर्वाधिक सक्रिय होता है जो हमारी आध्यात्मिक उन्नति और संरक्षण के लिए सहायक होता है । लगभग १५ वर्ष पूर्व, संतों/ऋषियों ने मानवजाति को एक विशिष्ट नामजप करने के लिए बताया था जो उस काल के अनुसार हमारी उन्नति होने में तथा हमारे मार्ग तथा जीवन की बाधाओं को दूर करने में आवश्यक था । उन्होंने यह भी बताया था कि २०२५ के पश्चात एक नवीन नामजप की आवश्यकता होगी ।

जनवरी २०२६ में, संतों ने इस बात की पुष्टि की है कि काल के अनुसार “श्री राम जय राम जय जय राम” इस नामजप को करने का समय अब आ गया है ।

४.श्री राम जय राम जय जय राम का ही नामजप क्यों तथा इसका उद्देश्य क्या है ?

आने वाले काल में हमें संरक्षण की आवश्यकता होगी । विश्व में नकारात्मकता तथा संघर्ष में वृद्धि होगी जिसका प्रभाव समाज के एक बडे भाग पर पडेगा । ऐसे समय में, परिवर्तन की अवधि हेतु उपयुक्त यह नामजप हमें सकारात्मक शक्ति के घेरे में तथा ईश्वर की कृपा के निरंतर सानिध्य में रखते हुए सुरक्षित रहने में सिद्ध हो सकता है ।

इसके साथ ही, नए आध्यात्मिक युग को लाने के लिए एक विशिष्ट ईश्वरीय तत्त्व की आवश्यकता होती है, जो ऐसे युग के लिए आवश्यक शक्ति, सुरक्षा और क्षमता प्रदान करे, तथा मानवजाति को अधिक सकारात्मकता/सात्विकता और आध्यात्मिकता की ओर अग्रसर करने में मार्गदर्शन करे ।

“श्री राम जय राम जय जय राम” यह वह नामजप है, जिसमें उपरोक्त सभी क्षमताएं हैं और उन सभी कार्यों को सिद्ध करता है ।

५. आध्यात्मिक परिवर्तन के इस काल ​​के समय इस नामजप को करने से आपको कौन-से लाभ प्राप्त हो सकते हैं?

जब हम “श्री राम जय राम जय जय राम”, इस नामजप का जाप करते हैं, तो हमें दोहरा लाभ प्राप्त होता है:

  • हमें संघर्ष के इस काल में शक्ति और संरक्षण प्राप्त होता है
  • हम सकारात्मकता/सात्विकता का प्रसार करके समाज के सामूहिक उत्थान में अपना योगदान देते हैं तथा इससे आध्यात्मिक युग के शीघ्र आगमन होने में सहायक बनते हैं
  • जितने अधिक लोग यह जप करेंगे, समाज में उतने ही अधिक लोगों की सुरक्षा होगी और संघर्ष उतनी ही शीघ्रता से समाप्त होंगे
  • और जितना शीघ्र हो सकेगा, नया आध्यात्मिक युग आरम्भ होगा ।

६. निष्कर्ष

विश्वभर में जो लोग आज के इस उथल-पुथल और वैश्विक संघर्ष के दौर में जी रहे हैं, उनके लिए इसे दुर्भाग्यपूर्ण माना जा सकता है, क्योंकि प्रत्येक को विविध कठिनाइयों का सामना करना पडेगा । ऐसा होते हुए भी, ऐसे समय में जन्म लेना एक सौभाग्य और अवसर भी है । ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसी अवधियों में आध्यात्मिक उन्नति शीघ्रता से हो सकती है; साथ ही, हम विश्व को एक अधिक सकारात्मक और आध्यात्मिक युग की ओर बढते हुए देखने में साक्षी बन सकते हैं और इस परिवर्तन में अपना योगदान भी दे सकते हैं ।

अतः हम इस कालावधि को सकारात्मक दृष्टिकोण से देख सकते हैं और आज से ही प्रतिदिन, और जितना अधिक हो सके, इस नवीन नामजप के जाप का आरम्भ करके अपने और समाज के लिए योगदान दे सकते हैं ।

श्री राम नामजप

परिवर्तन काल और आध्यात्मिक युग की तैयारी आरम्भ हो गई है ।

काल की आवश्यकता के अनुसार, प्रतिदिन इस नामजप का जाप करके लाभ उठाएं ।